BY: Yoganand Shrivastva
Government Jobs सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 31 अगस्त 2026 बेहद महत्वपूर्ण दिन है। देश की तीन बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), राजस्थान की बिजली कंपनियों और पंजाब पीटीआई भर्ती के तहत कुल 13,129 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
SBI क्लर्क भर्ती में 9,124 पदों पर अवसर
Government Jobs भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 9,124 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें नियमित और बैकलॉग दोनों प्रकार की रिक्तियां शामिल हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण शामिल रहेगा। प्रारंभिक परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में और मुख्य परीक्षा नवंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है।
राजस्थान बिजली कंपनियों में 2,005 रिक्तियां
Government Jobs राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) और उससे संबद्ध बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी आज है। भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित प्रारूप में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
पंजाब PTI भर्ती में 2,000 पदों पर आवेदन
Government Jobs पंजाब में शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (PTI) के 2,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी आज समाप्त हो रही है। खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन निर्धारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को समय सीमा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।




