,

MP: Top 10

- Advertisement -
Ad imageAd image
mp-top-10-august-31/

MP : मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

1. MP में भ्रष्टाचार के 4 पैटर्न, लोकायुक्त के 1063 केस

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर सामने आई रिपोर्ट में अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर सवाल उठे हैं। लोकायुक्त के 1063 मामलों में कन्विक्शन रेट महज 0.65% बताया गया है। रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के चार प्रमुख पैटर्न का भी जिक्र किया गया है, जिनके जरिए पद का दुरुपयोग कर कमाई करने के आरोप सामने आए हैं।

2. रीवा-शहडोल समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है। रीवा, शहडोल समेत 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल संभाग में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के बाद प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

3. मंत्री विजय शाह केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह से जुड़े विवादित बयान मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मामला कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान से जुड़ा है। सरकार की ओर से अभियोजन की मंजूरी नहीं दिए जाने के बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

4. भागीरथपुरा कांड में FIR की मांग

इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर हाईकोर्ट में दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। याचिका में मुआवजा बढ़ाने और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी अपील की गई है। मामले में दोष साबित होने पर 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा के प्रावधान का हवाला दिया गया है।

5. भोपाल में आज से सीलिंग की कार्रवाई

भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ आज से सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जा रही है। पुलिस की मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई से ऐसे इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर असर पड़ सकता है।

6. CJP की बैठक में हंगामा, युवकों ने किया विरोध

भोपाल में CJP की बैठक के दौरान युवकों के हंगामे का मामला सामने आया है। सवाल पूछे जाने के दौरान विवाद बढ़ गया और माइक छीनने की कोशिश की गई। प्रदर्शन कर रहे युवकों ने कहा, ‘यह दिल्ली नहीं, भोपाल है।’ घटना का वीडियो भी सामने आया है।

7. डबरा में बच्ची का शव कब्र से निकालकर घर के सामने फेंका

ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में बच्ची के शव को कब्र से निकालकर घर के सामने फेंकने का मामला सामने आया है। दफनाने को लेकर हुए विवाद के बाद परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी और मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की गई।

8. ₹14 करोड़ की साइबर ठगी में ग्वालियर कनेक्शन

ग्वालियर से जुड़े साइबर ठगी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। करीब 14 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में 12 राज्यों के 180 लोगों को शिकार बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच में 110 फर्जी सिम का कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

9. भादौ की पहली महाकाल सवारी आज

उज्जैन में भादौ माह की पहली बाबा महाकाल की सवारी आज निकलेगी। शाम 4 बजे बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे और श्रद्धालुओं को पांच स्वरूपों में दर्शन देंगे। सवारी को लेकर मंदिर और प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

10. रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामले में चार निलंबित

रीवा के GMH अस्पताल में जच्चा-बच्चा मौत के मामले में चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। स्टिंग में डॉक्टरों के दावों और दस्तावेजों में अंतर सामने आने के बाद जांच टीम गठित की गई है। मामले में अस्पताल की व्यवस्थाओं और ड्यूटी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड