,

Raksha Bandhan Celebration: रक्षाबंधन पर माचलपुर में दिखा उत्साह, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा स्नेह का धागा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raksha Bandhan Celebration

Report: Pradeep Bansal

Raksha Bandhan Celebration भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व माचलपुर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। घर-घर में पर्व की रौनक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की, जबकि भाइयों ने उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया।

बाजारों में रही चहल-पहल, खरीदारी को उमड़े लोग

Raksha Bandhan Celebration रक्षाबंधन को लेकर नगर के बाजार सुबह से ही गुलजार नजर आए। राखी, मिठाई, कपड़े, गिफ्ट आइटम और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ रही। आकर्षक डिजाइनों वाली राखियां बच्चों और महिलाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

पारंपरिक विधि से मनाया गया पर्व

Raksha Bandhan Celebration बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और मिठाई खिलाई। इसके बाद राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर अपने स्नेह और सम्मान का भाव व्यक्त किया।

मायके पहुंचीं बहनें, परिवारों में दिखी खुशियां

Raksha Bandhan Celebration रक्षाबंधन के अवसर पर कई बहनें दूर-दराज के शहरों और गांवों से अपने मायके पहुंचीं। भाई-बहनों के मिलन से परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर भी यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही।

रक्षाबंधन के इस पर्व ने एक बार फिर रिश्तों की मिठास को मजबूत किया और भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अपनत्व का संदेश दिया।

Read this: Chanakya Niti: पत्नी की इन 5 बातों को आंख मूंदकर मानना पड़ सकता है भारी, परिवार में बिगड़ सकता है संतुलन

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ

Trump ने बदला Oil Game! वेनेजुएला से सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान, अमेरिका को होगा बड़ा फायदा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ एक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP चुनाव आयोग में

Mohan Yadav Raksha Bandhan: खाचरौद में CM मोहन यादव का स्वागत, नागदा की बहनों ने बांधी राखी

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mohan Yadav Raksha Bandhan रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री