,

Alpha OTT Release : अलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर अब Netflix पर होगी रिलीज, रक्षाबंधन पर मिलेगा OTT का तोहफा

- Advertisement -
Ad imageAd image
alpha-ott-release-alia-bhatt-sharvari-netflix

by: vijay yadav

Alpha OTT Release : अलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म Alpha अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का प्रीमियर रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त को Netflix पर किया जाएगा। फिल्म में अलिया और शरवरी के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Netflix ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के OTT प्रीमियर की जानकारी साझा की है। पोस्टर में अलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया, “Get ready to join the Alpha gang.”

Alpha OTT Release : जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म

Alpha ने 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म की रिलीज डेट पहले कई बार बदली गई। इसे शुरुआत में पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। बाद में रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर अप्रैल किया गया और अंततः फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंची।

फिल्म की रिलीज में देरी की एक वजह VFX का काम भी बताया गया था। यशराज फिल्म्स की ओर से पिछले साल नवंबर में संकेत दिया गया था कि विजुअल इफेक्ट्स का काम पूरा करने के लिए फिल्म की रिलीज टाली गई है।

Alpha OTT Release : क्या है Alpha की कहानी?

Alpha की कहानी एक खास और बेहद गोपनीय सैन्य कार्यक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में भारतीय सेना के तहत चलने वाले एक एलीट प्रोग्राम को दिखाया गया है, जहां नई पीढ़ी के बेहद प्रशिक्षित और खतरनाक सैनिक तैयार किए जाते हैं।

कहानी में एक खास सीरम भी अहम भूमिका निभाता है, जो पूरी कहानी को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण तत्व है। फिल्म में जासूसी, एक्शन और हाई-ऑक्टेन मिशन का मिश्रण देखने को मिलता है।

Alpha OTT Release : अलिया भट्ट बनीं ट्रेंड असैसिन

फिल्म में अलिया भट्ट एक प्रशिक्षित असैसिन के किरदार में दिखाई देती हैं। उनके किरदार को बेहद मजबूत और खतरनाक एजेंट के तौर पर पेश किया गया है। दूसरी ओर शरवरी वाघ का किरदार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आता है।

शरवरी फिल्म में एक इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर का किरदार निभाती हैं। उनका किरदार डांस और स्केटबोर्डिंग जैसे ग्लैमरस अंदाज में दिखाई देता है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ उनका मिशन और भूमिका ज्यादा गंभीर होती जाती है।

अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में

Alpha में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म के स्पाई यूनिवर्स से जुड़े किरदारों और घटनाओं को आगे बढ़ाने में दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

फिल्म का निर्देशन शिव रावल ने किया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के लोकप्रिय Spy Universe का हिस्सा है, जिसमें इससे पहले Ek Tha Tiger, Tiger Zinda Hai, War, Pathaan और Tiger 3 जैसी फिल्में शामिल रही हैं।

Alpha OTT Release : अब घर बैठे देख सकेंगे Alpha

सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए दर्शकों के लिए OTT रिलीज एक बड़ा मौका है। रक्षाबंधन के मौके पर Netflix पर फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद दर्शक अलिया भट्ट और शरवरी वाघ के एक्शन अवतार को घर बैठे देख सकेंगे।

स्पाई थ्रिलर, एक्शन और यशराज के Spy Universe को पसंद करने वाले दर्शकों के बीच Alpha के OTT प्रीमियर को लेकर खास उत्सुकता है। अब देखना होगा कि सिनेमाघरों के बाद OTT पर यह फिल्म दर्शकों को कितना प्रभावित करती है।

ये भी जानिए : Ankit Baliyan की हत्या से पहले वायरल हुआ आखिरी VIDEO, रील के बोल सुनकर सहमे फैंस; कुछ घंटे बाद सड़क पर मर्डर

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त