,

ED Raid: पूर्व BSP विधायक शाहनवाज राणा के 9 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 3.6 करोड़ रुपये कैश बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
ED Raid

BY: Yoganand Shrivastva

ED Raid प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व BSP विधायक शाहनवाज राणा और उनसे जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में कुल 9 परिसरों पर हुई कार्रवाई के दौरान करीब 3.6 करोड़ रुपये नकद बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने कैश को सूटकेस और बैग में रखा हुआ पाया।

फर्जी ITC नेटवर्क की जांच में कार्रवाई

ED Raid: ED के मुताबिक, जांच ऐसे नेटवर्क से जुड़ी है जिसमें वास्तविक माल की आपूर्ति के बिना फर्जी इनवॉइस और बिलों के जरिए कथित तौर पर इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल किया गया। जांच में कथित सर्कुलर ट्रांजैक्शन, रकम की लेयरिंग और फर्जी कंपनियों के माध्यम से नकदी निकालने से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी सामने आए हैं।

9 ठिकानों पर एक साथ पहुंची ED की टीम

ED Raid: ED के लखनऊ जोनल कार्यालय ने सोमवार को शाहनवाज राणा, उनके परिजनों और उनसे जुड़े कारोबारी परिसरों पर कार्रवाई की। मुजफ्फरनगर स्थित राणा हाउस के अलावा गाजियाबाद की सुधा स्टील समेत अन्य ठिकानों की तलाशी ली गई। कार्रवाई के बाद संबंधित परिसरों को बंद कर दिया गया।

फर्जी बिलिंग और GST मामले में भी नाम

ED Raid: शाहनवाज राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पूर्व में बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में उन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़ाव रखा। इससे पहले उनकी फर्म राणा स्टील्स से कथित फर्जी बिलिंग और GST चोरी से जुड़े मामले भी सामने आए थे। हालांकि, मौजूदा ED कार्रवाई में बरामद नकदी और दस्तावेजों से जुड़े आरोपों की जांच अभी जारी है।

Read this: Gold Silver Price: राखी से पहले सोना-चांदी के भाव में गिरावट, सोना ₹1.63 लाख और चांदी ₹2.42 लाख के पार, जानें आज के रेट

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज