,

Jalaun Water Tank Protest: घर के बंटवारे से नाराज युवक पत्नी और मासूम बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ा, कूदने की दी धमकी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jalaun Water Tank Protest

रिपोर्ट: अफजाल अहमद

Jalaun Water Tank Protest जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक ने अपनी मांगें पूरी न होने पर टंकी से कूदने की धमकी दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बंटवारे में पीछे का हिस्सा मिलने से था नाराज

Jalaun Water Tank Protest जानकारी के अनुसार, युवक तीन भाइयों के बीच हुए मकान के बंटवारे से असंतुष्ट था। उसका आरोप था कि उसे मकान का पिछला हिस्सा दिया गया है और वहां तक आने-जाने के लिए उचित रास्ता भी नहीं छोड़ा गया। इसी बात से नाराज होकर वह अपनी पत्नी और मासूम बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया।

एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग

Jalaun Water Tank Protest टंकी पर चढ़े युवक ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए मौके पर एसडीएम को बुलाने की गुहार लगाई। करीब दो घंटे तक वह टंकी पर डटा रहा और कूदने की चेतावनी देता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए।

पुलिस की समझाइश के बाद नीचे उतरा

Jalaun Water Tank Protest सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को काफी देर तक समझाया और उसकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Read this: Pichhore Police Negligence: आदिवासी परिवार से मारपीट मामले में पिछोर पुलिस पर लापरवाही के आरोप, FIR दर्ज न करने से बढ़ा आक्रोश

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज