Korba Cyber Awareness Campaign: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए Korba Cyber Awareness Campaign चलाया जा रहा है। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा नागरिकों, विद्यार्थियों और आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में शहर के पॉम मॉल में वीकेंड पर विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड सहित ऑनलाइन होने वाले विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी और डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने की अपील की।
Korba Cyber Awareness Campaign: OTP और UPI PIN साझा नहीं करने की दी समझाइश
Korba Cyber Awareness Campaign के तहत पुलिस ने लोगों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर अपराधी अक्सर फोन कॉल, मैसेज और ऑनलाइन लिंक के जरिए लोगों को झांसे में लेकर उनकी निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।
पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल से सावधान रहने और फर्जी APK फाइल डाउनलोड नहीं करने की अपील की। इसके अलावा फर्जी वेबसाइट के जरिए होने वाली ठगी से बचने के लिए भी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
जिले के विभिन्न थाना-चौकियों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के नए तरीकों की जानकारी देकर ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
read also: LPG e-KYC की डेडलाइन आज खत्म, जानिए क्या होगा अगर वेरिफिकेशन नहीं कराया
Korba Cyber Awareness Campaign: ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
Korba Cyber Awareness Campaign के दौरान पुलिस ने नागरिकों को बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। पुलिस ने अपील की कि ठगी की जानकारी मिलते ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराएं।
पुलिस के अनुसार साइबर फ्रॉड की सूचना जितनी जल्दी दी जाती है, ठगी की रकम को रोकने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए शिकायत करना जरूरी है।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतने और साइबर अपराधों के प्रति अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सतर्कता और जागरूकता के जरिए साइबर अपराधों से काफी हद तक बचा जा सकता है।




