संवाददाता: रतन कुमार
Karmatanr Viral Video Controversy जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया। वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी गई, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडियो को लेकर लोगों में आक्रोश
Karmatanr Viral Video Controversy जानकारी के अनुसार, कुरुवा गांव के साप्ताहिक हाट से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दावा है कि इसमें भगवान श्रीराम, हनुमान जी, मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने मामले को गंभीर बताते हुए करमाटांड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद आरोपी युवक गिरफ्तार
Karmatanr Viral Video Controversy शिकायत के आधार पर करमाटांड़ थाना पुलिस ने कांड संख्या 60/26 दर्ज किया। पुलिस ने मामले में अफरोज आलम नामक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
शिकायतकर्ताओं में समाजसेवी राजेंद्र मंडल, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव मंडल, अध्यक्ष अनूप राय समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस की जांच जारी, शांति बनाए रखने की अपील
Karmatanr Viral Video Controversy घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। लोगों ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी सामग्री को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचना चाहिए।
मामले में करमाटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे से विस्तृत जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
Read this: Baby Elephant Viral Video: नन्हे हाथी ने लकड़ी से मिटाई खुजली, जुगाड़ देख लोग हुए हैरान




