Report: Neha gupta
Bhojpur Flood Ganga Water Level बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। गंगा का जलस्तर 53.18 मीटर तक पहुंचने के बाद खतरे के निशान को पार कर गया। इसके बाद इलाके की कई मुख्य और ग्रामीण सड़कें पानी में डूब गई हैं। खेत-खलिहानों में भी बाढ़ का पानी फैलने लगा है।
कई इलाकों में पहुंचा बाढ़ का पानी
Bhojpur Flood Ganga Water Level बड़हरा क्षेत्र के अचरज राय के टोला, मझौली और सलेमपुर समेत कई इलाकों में पानी प्रवेश कर चुका है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बड़हरा की करीब 20 पंचायतें बाढ़ की चपेट में आ सकती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हर साल बाढ़ की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त काम नहीं हुआ है।
नाव की व्यवस्था, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
Bhojpur Flood Ganga Water Level बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था की गई है, लेकिन ग्रामीण इसे पर्याप्त नहीं मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रभावित आबादी को देखते हुए नावों की संख्या और व्यवस्था बढ़ाने की जरूरत है।
वहीं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
नए जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
Bhojpur Flood Ganga Water Level गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भोजपुर के नए जिलाधिकारी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने मौके पर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।
प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है। प्रशासन का फोकस प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाने पर है




