,

Jharkhand Bandh: झारखंड बंद का दुमका में व्यापक असर, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

रिपोर्टर -आगस्टीन

Jharkhand Bandh रांची में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को दुमका में देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Sunil Soren भी मौजूद रहे।

बंद के दौरान शहर के कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं और व्यापारियों, बस संचालकों तथा आम नागरिकों का समर्थन देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

Jharkhand Bandh भाजपा नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

Jharkhand Bandh प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कहा कि अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार पारदर्शी है तो उसे जांच से पीछे नहीं हटना चाहिए। भाजपा नेताओं ने छात्रों के मुद्दों पर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Jharkhand Bandh व्यापारियों और आम जनता का मिला समर्थन

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि दुमका बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और इसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिला। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन युवाओं के प्रति समाज की चिंता और एकजुटता को दर्शाता है।

प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दुमका की जनता ने बंद के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

भाजपा ने कहा कि छात्रों के हितों और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Read this: Black Coffee for Fatty Liver: क्या घी वाली ब्लैक कॉफी से कम हो सकती है लिवर की चर्बी? जानिए पीने का सही तरीका

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…