Chingrapagar Waterfall Stunt: गरियाबंद के चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से छलांग का वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhilai Road Accident

Chingrapagar Waterfall Stunt: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक करीब 60 फीट ऊंचाई से वॉटरफॉल में खतरनाक छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहा है। इस जानलेवा स्टंट ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Chingrapagar Waterfall Stunt: प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां, पर्यटकों की लापरवाही ने बढ़ाई चिंता

बताया जा रहा है कि चिंगरापगार वॉटरफॉल पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा स्टंट न केवल युवक की जान के लिए खतरा साबित हो सकता था, बल्कि वहां मौजूद अन्य लोगों के लिए भी जोखिम पैदा कर सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर से आने वाले कई पर्यटक सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर इस तरह के खतरनाक स्टंट करते हैं।

Chingrapagar Waterfall Stunt: वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, प्रशासन से सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और खतरनाक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

read also: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पर्यटकों को सुरक्षा नियमों का पालन कराने की अपील की है, ताकि चिंगरापगार वॉटरफॉल पर आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Commonwealth Games 2026 का आज ग्लासगो में होगा आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2026 का आगाज स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हो रहा

Bhilai Road Accident: भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhilai Road Accident: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेंट्रल एवेन्यू पर सोमवार

Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज, तमिलनाडु में जश्न का माहौल; सिनेमाघरों में उमड़े हजारों प्रशंसक

Vijay: दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जन

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

France में पिछले महीने पड़ी ऐतिहासिक गर्मी ने जनजीवन पर गहरा असर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें. 1. सरकारी अस्पताल में शराब-चिकन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. सोनम रघुवंशी की जमानत

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के