Isa Ahmad
Bhanupratappur Ambulance Service: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। गोदावरी इस्पात एवं पॉवर लिमिटेड द्वारा भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को प्रदत्त नई एम्बुलेंस का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस एम्बुलेंस के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी।
Bhanupratappur Ambulance Service: भानुप्रतापपुर में आयोजित लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नुरेटी ने की, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, परिवहन संघ के पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
Bhanupratappur Ambulance Service: गोदावरी इस्पात एवं पॉवर लिमिटेड ने परिवहन संघ को भेंट की एम्बुलेंस, विधायक सावित्री मंडावी ने किया लोकार्पण
भानुप्रतापपुर परिवहन संघ पहले से ही जनहित में एम्बुलेंस और शव वाहन का संचालन कर रहा है। नई एम्बुलेंस मिलने से इस सेवा का दायरा और अधिक मजबूत होगा। परिवहन संघ ने इस सहयोग के लिए हीरा ग्रुप एवं गोदावरी इस्पात एवं पॉवर लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एम्बुलेंस भानुप्रतापपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगी।
Bhanupratappur Ambulance Service: ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मिलेगी मदद, जनसेवा की दिशा में अहम पहल
परिवहन संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में यह एम्बुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जनसेवा और सामाजिक दायित्व के तहत की गई इस पहल से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
READ ALSO: Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया





