,

Madhya Pradesh Police: मध्यप्रदेश पुलिस को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने का लक्ष्य, सीएम डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Madhya Pradesh Police

Madhya Pradesh Police मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान पुलिस विभाग में हाल ही में हुई लगभग 25 हजार पदोन्नतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के बाद पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य करें। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य रखा कि मध्यप्रदेश पुलिस देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस के रूप में पहचान बनाए।

Madhya Pradesh Police नए कानूनों, त्योहारों और नशामुक्ति अभियान पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने नशामुक्ति अभियान को लगातार जारी रखने और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए।

Madhya Pradesh Police भर्ती, बैकलॉग और जनजातीय युवाओं को अवसर देने पर फोकस

बैठक में पुलिस विभाग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, पदोन्नति प्रक्रिया के लिए वार्षिक कैलेंडर बनाने और बैकलॉग समाप्त करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने बैगा, सहरिया और भारिया जनजातियों के युवाओं को पुलिस सहित विभिन्न सेवाओं में भर्ती के अवसर देने की बात कही। साथ ही प्रत्येक जिले में अपना पुलिस बैंड ग्रुप तैयार करने और सुरक्षा सेवाओं के विस्तार पर भी चर्चा की गई।

Read this: Nagaramuda Tree Cutting: रायगढ़ के नागरामूड़ा में पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद, जिंदल प्रबंधन पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों