,

CM Yogi Barabanki Visit : बाराबंकी पहुंचे CM योगी, लोधेश्वर महादेव का किया रुद्राभिषेक, योजनाओं के लाभार्थियों को बांटी करोड़ों की सौगात

बाराबंकी में CM योगी ने किए लोधेश्वर महादेव के दर्शन, लाभार्थियों को करोड़ों की सौगात

रिपोर्ट- वंदना रावत

CM Yogi Barabanki Visit : बाराबंकी/लखनऊ, 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और अभिषेक किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की आरती उतारकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में डमरू वादन और पारंपरिक स्वागत के बीच मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।

CM Yogi Barabanki Visit : निर्माणाधीन कॉरिडोर का लिया जायजा

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर धाम में विकसित किए जा रहे निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

CM Yogi Barabanki Visit : बच्चों का कराया अन्नप्राशन, दिव्यांगों को दी ट्राइसाइकिल

मंदिर परिसर के पीछे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खिलौने और चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल की जानकारी ली। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, वहीं बाराबंकी के विकास कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

CM Yogi Barabanki Visit : लाभार्थियों को वितरित किए चेक और स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता, टूल किट, स्वीकृति पत्र और अन्य लाभ वितरित किए। कृषि यंत्र योजना के तहत किसानों को चेक और उपकरणों की चाबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ओडीओपी, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थियों को भी सहायता राशि और स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक लाभार्थी को 3.90 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई, जबकि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि के लिए 3.19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई।

CM Yogi Barabanki Visit : जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है और पात्र लोगों तक उनका लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

ये भी जानिए : Monsoon Session 2026 : संसद में पहले ही दिन विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों