,

Gariaband Tree Accident: गरियाबंद में घर पर गिरा विशाल नीलगिरी का पेड़, मलबे में दबी महिला को डायल-112 टीम ने सुरक्षित बचाया

Gariaband Tree Accident

गरियाबंद। गरियाबंद जिले की फॉरेस्ट कॉलोनी में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब एक विशाल नीलगिरी का पेड़ अचानक एक मकान पर गिर पड़ा। हादसे के दौरान घर के अंदर मौजूद एक महिला पेड़ और मलबे के नीचे दब गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Gariaband Tree Accident: फॉरेस्ट कॉलोनी में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, महिला मलबे के नीचे फंसी

Gariaband Tree Accident: घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Gariaband Tree Accident: आरक्षक धनेंद्र बंजारे और चालक अनुराग साहू की तत्परता से बची महिला की जान, स्थानीय लोगों ने भी किया रेस्क्यू

रेस्क्यू अभियान में डायल-112 के आरक्षक धनेंद्र बंजारे और चालक अनुराग साहू की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की जा रही है। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण महिला की जान बचाई जा सकी।

READ ALSO: HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी राहत कार्य में सक्रिय सहयोग किया। हादसे में मकान को नुकसान पहुंचा है, जबकि महिला की स्थिति फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…