CM Mohan Yadav Meeting: सीएम डॉ. मोहन यादव ने ली अहम समीक्षा बैठक, कैबिनेट और विधानसभा सत्र की तैयारियों का लिया जायजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Mohan Yadav Meeting

CM Mohan Yadav Meeting मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उच्च स्तरीय बैठक कर आगामी कैबिनेट बैठक और विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

CM Mohan Yadav Meeting जगदीशपुर में होगी विशेष कैबिनेट बैठक

बैठक में 19 जुलाई को भोपाल जिले के ग्राम जगदीशपुर स्थित ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर स्थल पर आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM Mohan Yadav Meeting विधेयक प्रस्तावों की ली जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न विधेयक प्रस्तावों और नीतिगत विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रस्तावों की स्थिति जानी और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

CM Mohan Yadav Meeting मानसून सत्र की तैयारियों पर जोर

20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी मुख्यमंत्री ने व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र के दौरान सरकार से जुड़े सभी विषयों और प्रश्नों की तैयारी पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ की जाए।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Read this: India ODI Record at Lord’s : लॉर्ड्स में 22 साल से जीत का इंतजार, क्या शुभमन गिल की टीम बदल पाएगी इतिहास? जानें भारत का वनडे रिकॉर्ड

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

HanumanGarhi Controversy : हनुमानगढ़ी में नहीं पढ़ी गई नमाज, सीएम के बयान पर बृजभूषण ने जताया ऐतराज

रिपोर्ट- महेश नौटियाल अयोध्या की हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के

Madhya Pradesh Education News: CM राइज स्कूल की बदहाल तस्वीर, जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे

संवाददाता: संतोष सरावगी Madhya Pradesh Education News शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ