Rajim Illegal Plotting: राजिम में भू-माफियाओं का बढ़ता कब्जा! कृषि भूमि के साथ तालाब और सरकारी नहर तक पाटने के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rajim Illegal Plotting

Rajim Illegal Plotting: छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में भू-माफियाओं पर कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग और सरकारी जल स्रोतों पर कब्जे के गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभावशाली संरक्षण मिलने के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आरोप है कि कृषि भूमि को आवासीय कॉलोनियों में तब्दील करने के लिए तालाबों और सरकारी सिंचाई नहर तक को मिट्टी डालकर पाटा जा रहा है।

Rajim Illegal Plotting: केतकी तालाब की पटाई का वीडियो लेकर शिकायतकर्ता कलेक्टर तक पहुंचा, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल

जानकारी के अनुसार, केतकी तालाब की पटाई का वीडियो साक्ष्य लेकर एक शिकायतकर्ता जिला कलेक्टर तक पहुंचा था। इसके बावजूद संबंधित लोगों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के अभाव में अब भू-माफियाओं की नजर दानी तालाब पर भी है, जिसे धीरे-धीरे पाटने का काम किया जा रहा है।

Rajim Illegal Plotting: राजिम-गरियाबंद मार्ग पर कृषि भूमि में अवैध कॉलोनियों का विस्तार, कृष्णा नगर फेस-2 के लिए सरकारी सिंचाई नहर पाटकर रास्ता बनाने का आरोप

Rajim Illegal Plotting: आरोप यह भी है कि राजिम-गरियाबंद मार्ग पर हाईवे किनारे कृषि भूमि में कई अवैध कॉलोनियां विकसित की जा चुकी हैं। कृष्णा नगर कॉलोनी के बाद अब उसके दूसरे चरण (फेस-2) के विस्तार के लिए सरकारी सिंचाई नहर को पाटकर रास्ता बना दिया गया है। जबकि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार तालाबों, जल स्रोतों और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण प्रतिबंधित है।

read also: Chanakya Niti : इन लोगों को दूसरा मौका देना पड़ सकता है भारी, माफी देने से पहले पहचान लें ये संकेत

Rajim Illegal Plotting: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो क्षेत्र के जल स्रोतों और कृषि भूमि को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Sheikhpura News: बरबीघा विद्युत एसडीओ का कथित शराब पीते वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News बिहार के शेखपुरा जिले में विद्युत विभाग

Suspicious Death: सुपौल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

रिपोर्ट: अजीत कुमार ठाकुर Suspicious Death बिहार के सुपौल जिले में एक

Uttar Pradesh Development: बुलंदशहर को 574 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने 57 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

संवाददाता: सुरेश भाटी Uttar Pradesh Development उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ