Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pendra Road Accident

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा राय पेट्रोल पंप के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी।

Pendra Road Accident: ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तेरस भारिया और उनके मासूम बेटे राजू भारिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें डायल-112 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार पेंड्रा के कुडकई गांव का रहने वाला था।

READ ALSO: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Pendra Road Accident: ग्रामीणों ने पकड़वाया आरोपी चालक, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पेंड्रा पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की याद दिलाता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

Balram Krishi Mahotsav 2026 : 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'कृषक

Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

Balram Krishi Mahotsav 2026 : 'बलराम कृषि महोत्सव-2026' मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 'कृषक

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा