,

Bhilai Steel Plant Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Bhilai Steel Plant Accident

Bhilai Steel Plant Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के यूनिवर्सल रेल मिल (URM) विभाग में रविवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। बी-शिफ्ट के दौरान इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का कार्य कर रहे 36 वर्षीय संयंत्र कर्मी विनोद कुमार अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Bhilai Steel Plant Accident: मेंटेनेंस के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सल रेल मिल के हॉट सॉ-3, एबी बे क्रेन-407 के पास इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इसी दौरान विनोद कुमार करंट की चपेट में आ गए। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचाकर शाम करीब 5 बजे संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट पहुंचाया।

read also: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Bhilai Steel Plant Accident: डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जांच की मांग

मेडिकल पोस्ट में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों में शोक की लहर है। साथ ही कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…