CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit: ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे सीएम मोहन यादव, भिंड के लिए हुए रवाना; प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और प्रदेश अध्यक्ष ने किया पौधरोपण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit

Report: Arvind Chouhan

CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी संक्षिप्त ट्रांजिट विजिट (Transit Visit) के तहत ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट परिसर के अंदर से ही सीधे हेलीकॉप्टर द्वारा भिंड के लिए रवाना हो गए। सीएम की रवानगी के बाद प्रभारी मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने एयरपोर्ट परिसर के बाहर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत महत्वपूर्ण पौधरोपण किया।

CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit पीएम मोदी के संकल्प को बढ़ा रहे आगे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से पौधा रोपा और उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का जो ऐतिहासिक संकल्प लिया है, उसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम सब मिलकर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। इसी दिशा में आज ग्वालियर में यह वृहद पौधरोपण किया गया है ताकि भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके।”

CM Mohan Yadav Gwalior Airport Visit दतिया उपचुनाव पर बोले प्रभारी मंत्री— ‘बीजेपी के सभी दिग्गज मैदान में, मैं भी जाऊंगा’

पौधरोपण के बाद पत्रकारों द्वारा दतिया विधानसभा उपचुनाव और वहाँ मचे सियासी घमासान को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने संगठन की मजबूती का दावा किया। उन्होंने कहा कि दतिया के रण में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह एकजुट है। चुनाव प्रबंधन और प्रचार के लिए भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और दिग्गज जमीनी स्तर पर दतिया पहुंच चुके हैं और आगामी दिनों में वे खुद भी चुनावी मोर्चे को संभालने के लिए दतिया के दौरे पर जाएंगे। भाजपा यहाँ पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है।

Read this: Banda Love Marriage Murder Case Bisanda: प्रेम विवाह का खूनी अंजाम: बेटी के कदम से नाराज लड़के ने कुल्हाड़ी से काटकर की लड़की की मां की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

Devkinandan Thakur Statement: देवकीनंदन ठाकुर बोले- युवाओं को गीता का ज्ञान जरूरी, सनातन बोर्ड के गठन की उठाई मांग

Devkinandan Thakur Statement: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा,