,

Sakti Murder Case: सक्ती में 13 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Sakti Murder Case

Sakti Murder Case: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 13 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव परसदा खुर्द निवासी हेमंत कुमार केंवट (22 वर्ष) ने पुरानी रंजिश के चलते 13 वर्षीय कपिल केंवट की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

Sakti Murder Case: पैसों का लालच देकर खेत में ले गया, फिर की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत कुमार केंवट, कपिल को चोरी का लोहा बेचने और पैसे देने का झांसा देकर गांव की बाड़ी में ले गया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुरानी रंजिश और एक विवाद की जानकारी गांव में उजागर होने से नाराज था और बदला लेने की नीयत से उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

read also: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Sakti Murder Case: फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में निकाला गया शव

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में खेत से शव बरामद किया। घटना में इस्तेमाल रापा (फावड़ा) और आरोपी के कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…