UGC NET Sociology Paper Leak News: NEET के बाद अब UGC-NET पर संकट: समाजशास्त्र का पेपर लीक होने के दावों से मचा हड़कंप; शिक्षा मंत्रालय ने NTA को दिए कड़े जांच के निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UGC NET Sociology Paper Leak News

UGC NET Sociology Paper Leak News देश की सबसे प्रतिष्ठित अकादमिक पात्रता परीक्षाओं में से एक ‘UGC-NET जून 2026’ को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर विवाद सामने आया है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के समाजशास्त्र (Sociology) विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही लीक होने के दावों के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को इन सभी आरोपों की तह तक जाने और तत्काल विस्तृत जांच करने के आदेश जारी किए हैं। यह नया विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब देश में पहले से ही NEET-UG परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर व्यापक असंतोष और राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।

UGC NET Sociology Paper Leak News ₹2.25 लाख में बिका 100 पन्नों का ‘सीक्रेट PDF’? 5 राज्यों में फैले नेटवर्क का दावा

UGC NET Sociology Paper Leak News विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रहे दावों के मुताबिक, समाजशास्त्र की परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले इंटरनेट पर 100 पन्नों का एक गोपनीय PDF दस्तावेज तेजी से प्रसारित (वायरल) हुआ था। आरोप है कि इस वायरल PDF में मौजूद करीब 90 प्रश्न हूबहू वास्तविक परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खा रहे थे। शुरुआती सूत्रों के अनुसार, यह कथित लीक प्रश्नपत्र बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में सक्रिय एक संगठित सिंडिकेट द्वारा करीब 2.25 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी के हिसाब से बेचा जा रहा था। हालांकि, इन गंभीर आरोपों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

UGC NET Sociology Paper Leak News ‘NTA की तिजोरी से लीक हुआ डेटा’— विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

UGC-NET परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठते सवालों के बीच राजनीतिक पारा भी पूरी तरह गर्म हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (X) पर इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट साझा करते हुए केंद्र सरकार और परीक्षा प्रणाली की पारदिर्शता पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने दावा किया कि जो 100 पन्नों का PDF परीक्षा से पहले बाहर आया, वह असल में प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया से जुड़ा आंतरिक दस्तावेज था, जो तकनीकी रूप से सिर्फ NTA के पास ही सुरक्षित होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लीक नेटवर्क आगामी CSIR-NET, हरियाणा टीईटी (HTET) और एडीए (ADA) जैसी परीक्षाओं के पेपर भी लीक कराने का दावा कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।

UGC NET Sociology Paper Leak News ‘मेहनत पर फिर रहा पानी’— पेपर लीक के साथ-साथ त्रुटियों को लेकर भी छात्रों में भारी आक्रोश

राहुल गांधी ने अपने बयान में रोष व्यक्त करते हुए कहा कि NEET के बाद अब NET परीक्षा में भी ऐसी सुरक्षा चूक होना यह दर्शाता है कि सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली की साख बचाने में पूरी तरह विफल रही है। लाखों छात्रों की वर्षों की तपस्या और कठिन परिश्रम का कोई मूल्य नहीं समझा जा रहा है。 गौरतलब है कि पेपर लीक के इन दावों से पहले, परीक्षा देकर निकले समाजशास्त्र के कई अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए थे। छात्रों का आरोप था कि पेपर में कई नामचीन विचारकों (Thinkers) के नाम गलत लिखे गए थे, वर्तनी (Spelling) की ढेरों अशुद्धियां थीं और अंग्रेजी से हिंदी का ट्रांसलेशन बेहद घटिया दर्जे का था।

Read this: Ramgopal Agrawal Arrest: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस आज कर सकती है बड़ा प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य