Isa Ahmad
Ramgopal Agrawal Arrest: छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब घोटाला, कोयला घोटाला और कस्टम मिलिंग मामले की जांच तेज हो गई है। इन मामलों में नाम सामने आने के बाद कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
Ramgopal Agrawal Arrest: तीन मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज
जानकारी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल पिछले करीब तीन वर्षों से जांच एजेंसियों की कार्रवाई से दूर बताए जा रहे थे। तीनों मामलों में EOW-ACB ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। बुधवार को हुई पूछताछ के बाद एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Ramgopal Agrawal Arrest: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन संभव
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। गुरुवार सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हलचल तेज है। पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के निवास पर कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस कार्रवाई के विरोध में बड़ा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।





