,

Traffic Checking Campaign: यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 62 चालान काटकर वसूला ₹27,200 का जुर्माना

- Advertisement -
Ad imageAd image
Traffic Checking Campaign

Traffic Checking Campaign: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान डीएसपी एवं यातायात नोडल अधिकारी विनीत साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

Traffic Checking Campaign: 62 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹27,200 का समन शुल्क वसूला

Traffic Checking Campaign: अभियान के दौरान यातायात प्रभारी केशव ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक विजय मंडावी सहित यातायात शाखा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 62 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जिनसे कुल ₹27,200 का समन शुल्क वसूला गया।

read also: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

Traffic Checking Campaign: सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

Traffic Checking Campaign: कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व की जानकारी दी। सभी को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस ने अपील की कि सभी नागरिक नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।