Isa Ahmad
Energy Drink Seized: कोटा के चम्बल इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संस्थान से कैफिनेटेड बेवरेज की 13,410 बोतलें और कैन सीज किए। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन और जिला कलेक्टर पीयूष समारिया के नेतृत्व में की गई।
Energy Drink Seized: अभिहित अधिकारी एवं सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र नागर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण के दौरान स्टिंग एनर्जी रेड, स्टिंग एनर्जी येलो और एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के कुल तीन नमूने जांच के लिए लिए। इनमें स्टिंग एनर्जी रेड और येलो की 9,570 तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक की 3,840 बोतलें और कैन शामिल हैं, जिन्हें एफएसएसएआई एक्ट के तहत सीज किया गया।
Energy Drink Seized: चम्बल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संस्थान पर छापा, स्टिंग एनर्जी रेड-येलो और एड्रीनलीन रश ड्रिंक पर कार्रवाई
Energy Drink Seized: विभाग के अनुसार, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के नियमों के मुताबिक कैफिनेटेड बेवरेज पर “Stimulates Mind”, “Energize Body”, “Energy Drink” और “Sports Drink” जैसे दावे करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। इसी संबंध में एफएसएसएआई ने देश के कई प्रमुख बेवरेज ब्रांडों को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।
Energy Drink Seized: एफएसएसएआई के नियमों के तहत भ्रामक लेबलिंग पर सख्ती, अधिक कैफीन वाले पेय गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए हो सकते हैं नुकसानदायक
Energy Drink Seized: विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक कैफीन वाले एनर्जी ड्रिंक का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। खासकर गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए ऐसे पेय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।





