,

MACT Police Vehicle Attachment: 48 लाख की वसूली के लिए पुलिस वाहन कुर्क, 8 और गाड़ियों पर कार्रवाई का खतरा

MACT Police Vehicle Attachment

MACT Police Vehicle Attachment: 48 लाख की वसूली के लिए पुलिस वाहन कुर्क

MACT Police Vehicle Attachment: छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में जिला मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने एक अहम कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक वाहन को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई करीब 48 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि की वसूली के लिए की गई है। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद लंबे समय तक भुगतान नहीं होने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया है।

MACT Police Vehicle Attachment: हाईकोर्ट के आदेश का नहीं हुआ पालन

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एमएसी क्रमांक 154/2021 में गृह विभाग को ब्याज सहित लगभग 48 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि पीड़ित पक्ष को देने का आदेश दिया था। लेकिन निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. पटेल के माध्यम से जिला मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में निष्पादन याचिका दायर की।

MACT Police Vehicle Attachment: 8 अन्य पुलिस वाहनों पर भी लटक रही कार्रवाई

MACT Police Vehicle Attachment: मामले की सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत सराफ ने बलरामपुर से रामानुजगंज कैदियों को लाने-ले जाने में उपयोग किए जाने वाले एक पुलिस वाहन की कुर्की का आदेश जारी किया। आदेश के बाद वाहन को न्यायालय परिसर में जब्त कर लिया गया।

MACT Police Vehicle Attachment: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं हुआ मुआवजे का भुगतान, जिला मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने दिखाई सख्ती

MACT Police Vehicle Attachment: याचिका में पुलिस विभाग के आठ अन्य वाहनों का भी उल्लेख किया गया है। न्यायालय ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि शासन जल्द ही क्षतिपूर्ति राशि जमा नहीं करता है, तो इन वाहनों की भी कुर्की और आवश्यक होने पर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

READ ALSO: Indore Musakhedi Overbridge Inspection : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया औचक निरीक्षण, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

इस कार्रवाई को न्यायालय के आदेशों के प्रभावी पालन और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सख्त कदम माना जा रहा है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…