,

Shala Pravesh Utsav: नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, विधायक प्रबोध मिंज बोले- शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव

Shala Pravesh Utsav

Shala Pravesh Utsav: शाला प्रवेश उत्सव के जरिए शिक्षा से जोड़ने का संदेश

Shala Pravesh Utsav: हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने और किसी भी बच्चे को स्कूल से वंचित न रहने देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Shala Pravesh Utsav: लुंड्रा के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ हो सके।


Shala Pravesh Utsav: शिक्षा के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने पर जोर

Shala Pravesh Utsav: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की और विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया।

Shala Pravesh Utsav: उन्होंने बताया कि अंबिकापुर, लुंड्रा और लखनपुर विकासखंड में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उनका कहना था कि इस पहल से अन्य छात्र-छात्राएं भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

read also: Overthinking : क्या एक ही बात दिमाग में घूमती रहती है, मनोचिकित्सक ने बताया ओवरथिंकिंग से कैसे बचें

Shala Pravesh Utsav: इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का जनअभियान है। इसी उद्देश्य से जिलेभर के विद्यालयों में प्रवेश उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…