,

मोदी ने किया भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करते हुए भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की शानदार प्रगति और इसके वैश्विक प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत का ऑटोमोबाइल क्षेत्र न केवल देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि यह शहरीकरण और मेक इन इंडिया जैसी पहलों के तहत नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग की बिक्री का आंकड़ा कई देशों की पूरी आबादी से अधिक है। पिछले साल, यह क्षेत्र लगभग 12फीसदी की दर से बढ़ा, जो इसकी क्षमता और वैश्विक आकर्षण को दर्शाता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने टिकाऊ परिवहन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कहा, कि सस्टेनेबल मोबिलिटी न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार लाने का माध्यम भी है। वहीं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस आयोजन को ‘इंडिया स्टोरी’ का प्रतिनिधित्व करने वाला वैश्विक मंच बताया और कहा, कि यह एक्सपो निवेशकों और निर्यातकों के लिए नए अवसरों को जन्म देगा और भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल हब बनाने में सहायक होगा। ऑटो एक्सपो 2025 का मुख्य आकर्षण इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) होंगे। मारुति सुजुकी अपनी ई-विटारा लॉन्च करेगी। हुंडई अपनी प्रसिद्ध क्रेटा का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश करेगी। टाटा मोटर्स ईवी के क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करते हुए नए मॉडल्स लॉन्च करेगी। वैश्विक और घरेलू भागीदारी : चीनी कंपनियां: बीवायडी और एमजी मोटर इंडिया उन्नत ईवी तकनीकों के साथ भारतीय बाजार में वापसी कर रही हैं। भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता: हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। नई तकनीक और नवाचार : यह एक्सपो कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, स्वायत्त ड्राइविंग, और साझा गतिशीलता समाधानों पर विशेष ध्यान देगा। भविष्य के परिवहन प्रोटोटाइप्स को भी यहां प्रदर्शित किया जाएगा। एक्सपो की शुरुआत और विकास 1986: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में पहली बार ऑटो एक्सपो का आयोजन। 1993: अंतरराष्ट्रीय भागीदारी का आरंभ, जिसने इसे वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। 2000 के बाद: अत्याधुनिक तकनीकों और कॉन्सेप्ट वाहनों के प्रदर्शन ने इसे वैश्विक निवेश और नवाचार का केंद्र बना दिया। भारत का भविष्य: हरित और आधुनिक परिवहन : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025, इलेक्ट्रिक वाहनों और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश को स्वच्छ, हरित, और आधुनिक परिवहन प्रणाली की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 न केवल भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की प्रगति और नवाचार का प्रदर्शन करेगा, बल्कि इसे वैश्विक ऑटोमोबाइल हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

बच्चों की बलि चढ़ाने वाले दो तांत्रिक अब जेल में काटेंगे पूरी जिंदगी...यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…