Balrampur Road Accident: बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत, तीन गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Balrampur Road Accident

Balrampur Road Accident: चुरैला नाला के पास आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों बाइकों में लगी आग

Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के चुरैला नाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों में तुरंत आग लग गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Balrampur Road Accident: घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Balrampur Road Accident: सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

Balrampur Road Accident: इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

read also: Agniveer Recruitment : अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! नौसेना 75% और सेना-वायुसेना 50% जवानों को स्थायी करने पर कर रहीं विचार

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं