,

श्रावण कांवड़ यात्रा 2026: नीलकंठ महादेव मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, एसएसपी ने किया पूरे यात्रा मार्ग का निरीक्षण

श्रावण कांवड़ यात्रा

श्रावण कांवड़ यात्रा: यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्रावण कांवड़ यात्रा: आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव कांवड़ यात्रा एवं मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार ने लक्ष्मणझूला से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर तक संपूर्ण यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गरुड़चट्टी, फूलचट्टी, रत्तापानी, पीपलकोटी सहित प्रमुख बैरियरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिले।


श्रावण कांवड़ यात्रा: CCTV निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक प्लान रहेगा लागू

श्रावण कांवड़ यात्रा: एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पूरे यात्रा मार्ग की निगरानी आधुनिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे की जाएगी, जबकि कंट्रोल रूम को भी लगातार सक्रिय रखा जाएगा।

श्रावण कांवड़ यात्रा: इसके अलावा फायर सर्विस और आपदा प्रबंधन की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन स्थानीय नागरिकों के आवागमन को भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की जाएगी।

READ ALSO: Boil Home Remedies : बालतोड़ के दर्द और सूजन से कैसे पाएं राहत? जानिए असरदार घरेलू उपाय और जरूरी सावधानियां

श्रावण कांवड़ यात्रा: निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीओ सदर तपेश कुमार, सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाई सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…