,

Sumavali Morena Student Beaten: सुमावली में तालिबानी क्रूरता: बीच सड़क पर छात्र के पैर रस्सी से बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर एक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sumavali Morena Student Beaten

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Sumavali Morena Student Beaten जिले के सुमावली थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक नाबालिग छात्र को बीच सड़क पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने तालिबानी क्रूरता की हदें पार करते हुए छात्र के पैर रस्सी से बांध दिए और लाठियों से उसकी जमकर पिटाई की। इस खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को हवालात के पीछे भेज दिया है, जबकि दूसरा फरार है।

Sumavali Morena Student Beaten कोचिंग पढ़कर लौट रहा था छात्र, मेला ग्राउंड के पास घेरा

Sumavali Morena Student Beaten प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो सुमावली कस्बे के मेला ग्राउंड के पास का है।

पीड़ित नाबालिग छात्र चौखुटी गांव का रहने वाला है। वह जिला मुख्यालय मुरैना से अपनी नियमित कोचिंग पढ़कर बस या अन्य साधन से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुमावली कस्बे में मेला ग्राउंड के पास पहुंचा, घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और बंधक बना लिया।

Sumavali Morena Student Beaten प्रेम-प्रसंग बना विवाद की वजह, पैर बांधकर बरपाया कहर

सुमावली थाना प्रभारी रवी प्रताप सिंह गुर्जर के मुताबिक, इस पूरी हिंसक वारदात की मुख्य वजह प्रेम-प्रसंग है। पीड़ित छात्र का गांव की ही एक नाबालिग लड़की के साथ प्रेम-संबंध था, जिससे आरोपी पक्ष नाराज था।

बदला लेने की नीयत से आरोपियों ने छात्र को बीच सड़क पर रोका, उसके पैरों को रस्सी से पूरी तरह जकड़ दिया ताकि वह भाग न सके, और फिर उस पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान तमाशबीन बने लोगों में से किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Sumavali Morena Student Beaten पुलिस ने दर्ज किया केस, दूसरे आरोपी की तलाश तेज

वायरल वीडियो जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित की शिकायत और वीडियो के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, और उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Read this: Dabra Civil Hospital Corruption Case: डबरा सिविल अस्पताल में ‘जन्म प्रमाण पत्र’ के नाम पर अवैध वसूली: नवजात के परिजनों से मांगे 250 रुपये, भीम आर्मी ने थाने में दी FIR की अर्जी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की