,

Kuno Cheetah Straying Morena : कूनो से भागकर मुरैना की सीमा में घुसा चीता: दो बकरियों को बनाया शिकार, पहाड़गढ़ के आदिवासी इलाके में दहशत

Kuno Cheetah Straying Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Kuno Cheetah Straying Morena कूनो नेशनल पार्क की सुरक्षा घेराबंदी को लांघकर एक चीता मुरैना जिले के रिहाइशी इलाके में दाखिल हो गया है। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल जड़ेरु गांव के पास पहुंचे इस चीते ने दो बकरियों का शिकार कर अपनी आमद दर्ज कराई है। पिछले दो दिनों से गांव के इर्द-गिर्द चीते की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में भारी खौफ है और लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।

Kuno Cheetah Straying Morena खेत में बैठ गया चीता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Kuno Cheetah Straying Morena जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर जड़ेरु गांव के ग्रामीणों ने एक चीते को खुले खेतों में बेखौफ घूमते देखा। चीते को इतने करीब देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में वह आबादी के नजदीक आकर एक खेत में बैठ गया। इस दौरान एक स्थानीय युवक ने छिपकर चीते का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत इस बात की सूचना वन विभाग और कूनो प्रशासन को दी।

Kuno Cheetah Straying Morena कलुआ आदिवासी की बकरियों का शिकार, मवेशियों को जंगल ले जाना बंद

वन विभाग और कूनो नेशनल पार्क की रेस्क्यू व ट्रैकिंग टीम जब तक मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही चीते ने गांव के कलुआ आदिवासी की दो बकरियों पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना लिया। चीते के इस हिंसक रुख से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने डर के मारे अपनी गाय-भैंस और बकरियों को जंगल की तरफ चराने ले जाना पूरी तरह बंद कर दिया है। लोग अनहोनी की आशंका से रात-रात भर जागकर छतों पर पहरा दे रहे हैं।

Kuno Cheetah Straying Morena कूनो की ट्रैकिंग टीम मुस्तैद, अफसर बोले- लोकेशन बताना अधिकार क्षेत्र से बाहर

शिकार करने के बाद चीता पास के घने जंगलों में ओझल हो गया। सूचना मिलते ही कूनो नेशनल पार्क की स्पेशल सैटेलाइट ट्रैकिंग टीम जड़ेरु गांव के जंगलों में पहुंच चुकी है और फुटप्रिंट्स व सिग्नल के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। इस मामले में वन विभाग की रेंजर हिना खान ने बताया कि चीते की सटीक लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी साझा करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, लेकिन जड़ेरु गांव में चीते द्वारा मवेशियों का शिकार किए जाने की खबर की पुष्टि हुई है। वन अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Read this: Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…