,

Vaibhav Suryavanshi Fails : वैभव सूर्यवंशी का फिर नहीं चला बल्ला, इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा

- Advertisement -
Ad imageAd image
vaibhav-suryavanshi-fails-again-india-a-set-266

Vaibhav Suryavanshi Fails : दांबुला। त्रिकोणीय वनडे सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का संघर्ष जारी है। श्रीलंका-ए के खिलाफ अहम मुकाबले में भी 15 वर्षीय बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा।

Vaibhav Suryavanshi Fails :टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी ने कुछ आकर्षक शॉट लगाए, लेकिन 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह भी 11 रन बनाकर चलते बने। पावरप्ले के भीतर दोनों ओपनर्स के विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई।

https://en.wikipedia.org/wiki/Vaibhav_Sooryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Fails : इसके बाद ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। गायकवाड ने 37 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 23 रन का योगदान देकर आउट हुए। मध्यक्रम में आयुष बडोनी (15), निशांत सिंधु (6) और अनुकूल रॉय (8) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

Vaibhav Suryavanshi Fails : एक समय भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों ने शतकीय साझेदारी कर स्कोर को 250 रन के पार पहुंचा दिया।

Vaibhav Suryavanshi Fails : सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों पर 72 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं विपराज निगम ने 49 गेंदों पर 51 रन बनाए। दोनों की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Vaibhav Suryavanshi Fails : भारतीय टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका-ए की ओर से विजयकांत वियास्कंथ सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट हासिल किए।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी इस ट्राई सीरीज में अब तक कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। इससे पहले उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 44 रन और श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मुकाबले में 14 रन बनाए थे।

अब मुकाबले का परिणाम भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, क्योंकि फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इंडिया-ए के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर