Gorakhpur Cockroach Janta Party Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी झड़प, कई हिरासत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gorakhpur Cockroach Janta Party Protest

Report: Arun kumar

Gorakhpur Cockroach Janta Party Protest देशभर में गरमाए नीट (NEET) पेपर लीक मामले और परीक्षाओं में धांधली के विरोध की आंच अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर तक पहुंच चुकी है। शनिवार को जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित व्यस्ततम इंदिरा बाल विहार तिराहे पर उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़े कुछ युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने पहुंच गए। हालांकि, खुफिया इनपुट के आधार पर अलर्ट मोड में बैठी पुलिस ने ऐन वक्त पर मुस्तैदी दिखाते हुए युवाओं को पुतला दहन करने से रोक दिया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी गहमागहमी और झड़प देखने को मिली।

Gorakhpur Cockroach Janta Party Protest सोशल मीडिया पर पहले से था अलर्ट, तिराहे पर अचानक जुटे युवा

Gorakhpur Cockroach Janta Party Protest जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में लगातार पोस्ट और मैसेज साझा किए जा रहे थे। इन पोस्ट्स के जरिए युवाओं और छात्रों से पेपर लीक के विरोध में 6 जून को सड़कों पर उतरकर बड़ा प्रदर्शन करने की अपील की जा रही थी। इसी रणनीति के तहत शनिवार को अचानक दर्जनों युवा हाथों में प्रतीकात्मक पुतला लेकर इंदिरा बाल विहार तिराहे पर एकत्रित हो गए और केंद्र सरकार व शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन की तैयारी करने लगे।

Gorakhpur Cockroach Janta Party Protest पुलिस ने नाकाम की पुतला दहन की कोशिश, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

सोशल मीडिया की सक्रियता और इनपुट को देखते हुए कैंट थाना पुलिस पहले से ही चौराहे पर मुस्तैद थी। जैसे ही युवाओं ने पुतले को आग लगाने की कोशिश की, भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर पुतले को अपने कब्जे में ले लिया, जिससे पुतला दहन की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई।

इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और नोकझोंक होती रही। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मुख्य युवाओं को तत्काल हिरासत में ले लिया और सरकारी वाहन से थाने ले गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के चलते तिराहे पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

Gorakhpur Cockroach Janta Party Protest मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस, जांच शुरू

इस अचानक हुए प्रदर्शन और झड़प के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कैंट थाना पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गुप्त प्रदर्शन की योजना किस स्तर पर और किसके इशारे पर बनाई गई थी। पर्दे के पीछे से इस आंदोलन को हवा देने वाले स्थानीय चेहरों और सोशल मीडिया हैंडल्स को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि आगामी दिनों में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रहे। घटना के बाद से ही इंदिरा बाल विहार और कैंट क्षेत्र में इस राजनीतिक टकराव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Read this: Height Growth : बढ़ाना चाहते हैं बच्चों की हाइट, तो आज ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी