Report: Vishal dubey
Kailash Kher Mahakal Darshan Ujjain सुरों के साधक और देश के सुप्रसिद्ध पाशर्व गायक कैलाश खेर शनिवार तड़के बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली अलौकिक प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता की और मुख्य गर्भगृह व नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन किए। शिव भक्ति के भजनों के लिए मशहूर कैलाश खेर बाबा महाकाल की इस भस्म रमैया आरती के दौरान पूरी तरह से श्रद्धा और भक्तिभाव में लीन नजर आए।
Kailash Kher Mahakal Darshan Ujjain देश और प्रदेश के लिए मांगी सुख-समृद्धि की दुआ
तड़के मंदिर पहुंचने के बाद कैलाश खेर ने स्थापित परंपराओं के अनुसार बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अभिषेक किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस अनुभव को बेहद अलौकिक, दिव्य और अविस्मरणीय बताया। उन्होंने बाबा महाकाल से देश और मध्य प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा की गई सुगम दर्शन व्यवस्थाओं की भी खुलकर तारीफ की।
Kailash Kher Mahakal Darshan Ujjain मंदिर प्रबंध समिति ने प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
महाकाल के दरबार में पहुंचे गायक कैलाश खेर का मंदिर प्रशासन की ओर से आदर-सत्कार भी किया गया। दर्शन और आरती की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बाबा महाकाल का पवित्र प्रसाद, दुपट्टा और बाबा की छवि वाला विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर विधिवत सम्मानित किया।





