,

Good Governance Festival 2026: कोदवामहंत को मिली विकास की बड़ी सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किए करोड़ों के कार्यों के ऐलान

Good Governance Festival 2026

Good Governance Festival 2026: समाधान शिविर में विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं

Good Governance Festival 2026: मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कोदवामहंत में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के समाधान शिविर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रामीणों को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए करोड़ों रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा की। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया।

Good Governance Festival 2026: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगभग 67 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिससे आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

Good Governance Festival 2026: बिजली, स्वास्थ्य और डिजिटल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Good Governance Festival 2026: ग्राम कोदवामहंत में 61 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। इनमें गांव में विद्युत सब स्टेशन की स्थापना प्रमुख है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा बिठलदह में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

वहीं, ढोलगी में पंचायत भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा झझपुरीकला में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण के लिए 28 लाख 51 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

read also: Gold-Silver Price 4June 2026 : सोना और चांदी में उतार चढ़ाव जारी, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव

सुशासन तिहार-2026 के इस समाधान शिविर में की गई घोषणाओं को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया।

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर