Shahdol Train Accident Live: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, एक पैर कटा, हालत बेहद नाजुक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shahdol Train Accident Live

Report: Somnath mishra

Shahdol Train Accident Live मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। इस खौफनाक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का एक पैर शरीर से अलग हो गया है और उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

Shahdol Train Accident Live ट्रेन नंबर 22190 के सामने लगाई छलांग

मिली जानकारी के मुताबिक, शहडोल का रहने वाला युवक हरि ओम शंकर (पिता: रवि शंकर) अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। जैसे ही वहाँ से ट्रेन नंबर 22190 गुजरी, युवक ने उसके सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का बायां पैर कट गया है, जबकि दाहिने पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों व रेलवे स्टाफ की मदद से उसे तुरंत मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया।

Shahdol Train Accident Live युवक अभी भी बेहोश, परिजनों को दी गई सूचना

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, अत्यधिक खून बह जाने और गहरे सदमे के कारण युवक फिलहाल अचेत (बेहोश) है। डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने के लिए लगातार आपातकालीन उपचार में जुटी हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने युवक की शिनाख्त करते हुए उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है, जिसके बाद रोते-बिलखते परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

Shahdol Train Accident Live आत्मघाती कदम उठाने की वजह अभी भी रहस्य

युवक ने इस खौफनाक कदम को क्यों उठाया और वह किस मानसिक तनाव या परेशानी से गुजर रहा था, इसके वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवक के होश में आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

Read this: Kailash Sarang Jayanti: कैलाश सारंग जयंती पर सेवा, सम्मान और संस्कारों का अनूठा संदेश

Kailash Sarang Jayanti: कैलाश सारंग जयंती पर सेवा, सम्मान और संस्कारों का अनूठा संदेश

Kailash Sarang Jayanti: पुष्पांजलि एवं शरबत वितरण के माध्यम से मनाई गई

CG News: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG News: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री का दौरा जारी CG

Top10News MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें | 03 जून 2026

"मौसम का अलर्ट, CBI जांच में तेजी, नर्मदा पाइपलाइन हादसा और UCC