Raman Singh Angry : बेमेतरा में वीआईपी प्रोटोकॉल में चूक पर भड़के डॉ. रमन सिंह, कलेक्टर-एसपी को लगाई फटकार; डिप्टी सीएम अरुण साव ने नाराजगी को बताया जायज
Raman Singh Angry : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों बेमेतरा का एक सरकारी कार्यक्रम जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में हुई भारी अव्यवस्था पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से ही मंच से बेमेतरा के कलेक्टर और एसपी को कड़ी फटकार लगा दी। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कमिश्नर स्तर की जांच के निर्देश दिए हैं, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस इसे प्रदेश में ‘अफसरशाही’ के हावी होने का सबूत बता रही है।
Raman Singh Angry : मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल पर उठे सवाल, मंच से ही बरसे डॉ. रमन सिंह

Raman Singh Angry : छत्तीसगढ़ के 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. रमन सिंह का ऐसा कड़ा रुख अमूमन कम ही देखने को मिलता है। बेमेतरा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जब वह पहुँचे, तो वहाँ की बदइंतजामी देखकर उनका धैर्य जवाब दे गया। मंच पर खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री और कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे। आरोप है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था तक नहीं थी। मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल और व्यवस्था में हुई इस चूक पर नाराज होकर डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों की क्लास लगा दी।
Raman Singh Angry : बारिश के बाद बिगड़ी व्यवस्था, बेमेतरा विधायक का भी था विवाह
दरअसल, बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 23 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा रहा था। इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि बेमेतरा के स्थानीय भाजपा विधायक दीपेश साहू ने भी इसी मंडप में एक सामान्य परिवार की युवती से विवाह किया। लेकिन इसी दौरान अचानक आई तेज बारिश ने पूरे आयोजन में पानी फेर दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि बारिश के कारण कार्यक्रम को आनन-फानन में वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट करना पड़ा। समय बहुत कम था, इसलिए पुराने विश्राम गृह के सभा कक्ष में आनंदी-फानंदी में आयोजन कराया गया। हालांकि, मुख्यमंत्री ने माना कि व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और इसकी निष्पक्ष जांच बिलासपुर/दुर्ग संभाग के कमिश्नर करेंगे।
Raman Singh Angry : कांग्रेस ने कसा तंज, “भगवान भरोसे चल रही है सरकार”
इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस को सरकार को घेरने का बड़ा मौका मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा कि “डॉक्टर साहब का गुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत खराब है। विधानसभा अध्यक्ष को खुद मुख्यमंत्री के सम्मान की रक्षा के लिए आगे आना पड़ रहा है।”
Raman Singh Angry : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया रमन सिंह का समर्थन
दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने रमन सिंह की नाराजगी को पूरी तरह जायज ठहराते हुए कहा कि वह प्रदेश के सबसे वरिष्ठ नेता हैं और प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी बातों व निर्देशों को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को उनके शासनकाल की याद दिलाते हुए पलटवार भी किया।





