,

Weather Update : हरियाणा में फिर बढ़ने लगी तपिश, 44 डिग्री पहुंचा तापमान; लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी और बारिश के आसार

Weather Update : हिसार में पारा 44 डिग्री पार: भीषण उमस के बीच मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update : एक दिन की राहत के बाद फिर छूटे लोगों के पसीने

Weather Update : हरियाणा में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पिछले एक-दो दिनों में हुई हल्की बारिश से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली थी, लेकिन आज एक बार फिर सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप के कारण आज दिनभर उमस और भीषण गर्मी का माहौल रहा, जिससे तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया और गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Weather Update

Weather Update : मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव, एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी

हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों में तेज गति की हवाओं, आंधी-अंधड़ और हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया था, जिसके चलते सम्पूर्ण इलाके में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और पारा फिर से चढ़ने लगा है।

Weather Update : नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, मौसम विशेषज्ञ ने दी चेतावनी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब के हिस्सों पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है। इस सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मैदानी इलाकों की तरफ पहुंच रही है।

Weather Update : इन जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, इस मौसमी बदलाव के चलते आज दोपहर के बाद से ही हरियाणा के पश्चिमी जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद और कैथल के साथ-साथ उत्तरी व पूर्वी जिलों—कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला और करनाल में मौसम करवट ले रहा है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से और कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से आंधी-अंधड़ चलने तथा गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना बनी हुई है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर