Massive Fire Breakout मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ रविवार तड़के लोहार मंडी इलाके में स्थित एक रस्सी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह लगभग 5 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं के गुबार दिखाई देने लगे, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, स्थानीय निवासियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
Massive Fire Breakout स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची कई जानें
Massive Fire Breakout जिस समय गोदाम में आग भड़की, उस समय आस-पास के लोग जाग चुके थे। गोदाम से आग की लपटें उठती देख स्थानीय नागरिकों ने तुरंत शोर मचाना शुरू किया और वहां रह रहे परिवार को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला। लोगों ने बिना वक्त गंवाए अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड (अग्निशमन विभाग) को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुचीं।
Massive Fire Breakout लाखों रुपये का माल खाक, गणपति नाका पुलिस जांच में जुटी
इस भीषण आग की चपेट में आने से गोदाम के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान और कच्चा माल जलकर पूरी तरह राख हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें शॉर्ट सर्किट या अन्य संभावित कारणों की बारीकी से जांच कर रही हैं।





