,

Bhiwani Road Protest : भिवानी में रास्ता खुलवाने को लेकर लोगों का प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप

Bhiwani Road Protest : रेलवे ओवरब्रिज के पास रास्ता बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी

REPORT : JAGBIR DUGGAL

Bhiwani Road Protest : भिवानी के जीतू वाला जोहड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष और काठ मंडी गली निवासी सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के पास आने-जाने के लिए केवल एक रास्ता है, जिसे भी कुछ लोगों द्वारा पत्थर डालकर बाधित कर दिया जाता है। इससे स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।

Bhiwani Road Protest : हादसों का खतरा बढ़ा, लोगों ने जल्द समाधान की मांग की

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के दोनों तरफ दुर्घटना संभावित क्षेत्र बने हुए हैं और हर समय हादसे का डर बना रहता है। यहां श्मशान घाट तक जाने के लिए भी उचित रास्ता नहीं है, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी श्रीकिशन ने बताया कि ऑटो लेकर रोजाना आने-जाने में काफी दिक्कत होती है क्योंकि रास्ते में पत्थर डालकर अवरोध बना दिया गया है। वहीं जैनासिंह ने कहा कि यहां से गुजरते समय कई हादसे हो चुके हैं और पुल पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां तक नहीं बनाई गई हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने और उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…