Ludhiana पंजाबी सिंगर इंदर कौर मर्डर मिस्ट्री: नहर से बरामद हुआ शव, कनाडा से आए प्रेमी पर गनपॉइंट पर किडनैप और हत्या का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ludhiana

Ludhiana पंजाब के लुधियाना से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 29 वर्षीय उभरती हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिछले 5-6 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता इंदर कौर का शव आज सुबह नीलो नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे कनाडा से आए एक शादीशुदा प्रेमी का नाम सामने आया है, जिसने कथित तौर पर जबरन शादी से इनकार करने पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Ludhiana सामान लेने निकली थी घर से बाहर, फिर कभी वापस नहीं लौटी

मिली जानकारी के मुताबिक, लुधियाना की रहने वाली इंदर कौर 13 मई की शाम को अपनी सफेद फोर्ड फिगो कार लेकर घर का कुछ जरूरी सामान खरीदने के लिए निकली थीं। जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटीं और उनका मोबाइल भी बंद आने लगा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर पहले अपहरण (किडनैपिंग) का मामला दर्ज किया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पहले सिंगर की कार लावारिस हालत में मिली और फिर आज सुबह नहर से उनका शव बरामद हुआ।

Ludhiana इंस्टाग्राम की दोस्ती और शादीशुदा होने का सच छुपाने पर विवाद

पुलिस जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंदर कौर और मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा (निवासी मोगा) की दोस्ती करीब 5 साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए हुई थी। इंदर पहले सिंगिंग करती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से वे बुटीक और मेकअप आर्टिस्ट का काम संभाल रही थीं।

आरोपी सुखविंदर सिंह इंदर पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। इस बीच इंदर को पता चल गया कि सुखविंदर पहले से ही शादीशुदा है और बच्चों का पिता भी है। इस धोखे का सच सामने आने के बाद इंदर ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जो आरोपी को नागवार गुजरा।

Ludhiana नेपाल के रास्ते भारत आया था कातिल, वारदात के बाद हुआ फरार

परिजनों का आरोप है कि आरोपी सुखविंदर सिंह ने अपने पिता प्रीतम सिंह और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर इंदर कौर को गनपॉइंट (बंदूक की नोंक) पर अगवा किया और फिर उनकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

Ludhiana एसीपी (ACP) इंद्रजीत बोपाराय ने बताया कि मुख्य आरोपी सुखविंदर कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद वह दोबारा उसी रास्ते से विदेश फरार हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में हत्या (302) सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस व छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

Read this: Bokaro में दर्दनाक हादसा: दामोदर नदी में नहाने गए दो युवक तेज धार में बहे, एक का शव बरामद, दूसरा लापता

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं