Bhilai Municipal Corporation Dispute: महापौर समेत 32 पार्षदों ने दायर की रिट याचिका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhilai Municipal Corporation Dispute

Bhilai Municipal Corporation Dispute: आयुक्त को हटाने वाले प्रस्ताव को शासन तक नहीं भेजने का आरोप

Bhilai Municipal Corporation Dispute: भिलाई नगर निगम में आयुक्त को हटाने को लेकर चल रहा विवाद अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्यों और कांग्रेस के सभी 32 पार्षदों ने संयुक्त रूप से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर निगम आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 54(2) के तहत पारित प्रस्ताव को जानबूझकर शासन तक नहीं भेजा गया, जिससे निगम की लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

महापौर नीरज पाल ने बताया कि 25 मार्च को आयोजित सामान्य सभा में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए थे। पहला प्रस्ताव निगम आयुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने से संबंधित था, जबकि दूसरा प्रस्ताव बजट पारित करने को लेकर था। आरोप है कि आयुक्त ने बजट प्रस्ताव तो शासन को भेज दिया, लेकिन अपने खिलाफ पारित प्रस्ताव को रोक लिया।

Bhilai Municipal Corporation Dispute: प्रशासनिक अधिकारों में हस्तक्षेप का आरोप, न्यायालय से उम्मीद

महापौर का कहना है कि इस मामले में कलेक्टर, मुख्य सचिव और नगरीय प्रशासन विभाग को लगातार शिकायतें और अभ्यावेदन भेजे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। याचिका में यह भी कहा गया है कि प्रस्ताव पारित होने के बावजूद आयुक्त अब भी पद पर बने हुए हैं और निगम के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का संचालन कर रहे हैं।

महापौर नीरज पाल ने आरोप लगाया कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अधिकार सीमित किए जा रहे हैं और उन्हें कई सरकारी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर तक करने का अधिकार नहीं मिल रहा। वहीं, 8 मई को आयोजित महापौर परिषद की आपात बैठक में आयुक्त को प्रशासनिक कार्य रोकने का प्रस्ताव भी पारित किया गया था। महापौर ने कहा कि उन्हें न्यायालय से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।

READ ALSO: विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की खबरों को PM Modi ने बताया झूठ, बोले- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Sushasan Tihar Inspection: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जांजगीर-चांपा में औचक निरीक्षण

Sushasan Tihar Inspection: पामगढ़ के ग्राम कोसला पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अमले में

Dehradun: स्कॉर्पियो से डेढ़ करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, सीक्रेट केबिन बनाकर छिपाई थी रकम

Report by: Avnish Gupta Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऑपरेशन प्रहार

Raipur: पुलिस आरक्षक की फार्महाउस में मौत, स्विमिंग पूल में डूबने से गई जान

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है।

CSK के खिलाफ जीत के बाद ऋषभ पंत पर लगा भारी जुर्माना, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

BCCI: लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के

Netherlands पहुंचे पीएम मोदी, व्यापार, रक्षा और ग्रीन ग्रोथ पर होगी अहम चर्चा

Netherlands: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण

 Israel Lebanon के बीच 45 दिनों के लिए बढ़ा सीजफायर, वाशिंगटन वार्ता में बनी सहमति

 Israel Lebanon: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच राहत

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. विराट अपहरण कांड में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. धार भोजशाला को लेकर

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए सकारात्मक