,

रुपया एक पैसे ‎गिरा, वर्तमान कीमत 85.87 प्रति डॉलर

अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी पूंजी की भारी निकासी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.87 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी भारतीय मुद्रा पर दबाव डाला, हालांकि घरेलू शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों से इसे कुछ समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि साथ ही 20 जनवरी के बाद डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नए अमेरिकी प्रशासन के प्रतिबंधात्मक व्यापार उपायों की प्रत्याशा के बीच मांग बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.88 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ 85.87 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…