,

दिल्ली में चुनावी घमासान, AAP मुखिया के आवास पर प्रदर्शन

- Advertisement -
Ad imageAd image

दिल्लीः 5 फरवरी को दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव सम्पन्न होने है, जिसकी घोषणा निर्वाचन विभाग ने गत रोज कर दी थी। निर्वाचन विभाग के आदेश के बाद से दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है वहीं राजनैतिक दल भी सक्रिय हो गए है। वहीं सत्ताधारी पार्टी को बीजेपी ने घेर लिया है। बता दें कि सत्ताधारी पार्टी के मुखिया ने पूर्वांचल के लोगों पर टिप्पणी कर दी जिसको लेकर भाजपा समर्थकों ने केजरीवाल के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा और वाटरकेनन से प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। वहीं पुलिस ने कुछ भाजपा समर्थकों को हिरासत में भी लिया है।

भाजपा समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन


पूर्वांचली वोटरों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने.सामने आ चुकी है। ऐसे पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ने अशोक रोड से अरविंद केजरीवाल के आवास तक पूर्वांचल सम्मान मार्च निकाला है। अरविंद केजरीवाल के फिरोज शाह रोड स्थिति आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा धरना पार्टी बन गई है।

पूर्वांचली वोटरों पर छिड़ा घमासान


पूर्वांचली वोटरों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने बयान देते हुए कहा कि मैं दिल्ली के पूर्वांचली नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को घुसपैठिया कहा थाए तब मनोज तिवारी कहां थे। पूर्वांचल मोर्चा कहां थाघ् जब मेरे निर्वाचन क्षेत्र में छठ घाट तोड़ा गयाए तब मनोज तिवारी कहां थेघ् हमने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की ताकि बताया जा सके कि दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्वांचल के वोटरों को साधने का प्रयास कर रहा है। लेकिन भाजपा का कहना है कि पूर्वांचल के वोटरों का अपमान आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने किया है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की