SRH vs GT: Indian Premier League 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। मंगलवार, 12 मई को होने वाला मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है। दूसरे स्थान पर मौजूद Sunrisers Hyderabad और तीसरे नंबर की Gujarat Titans के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन सकती है।
SRH vs GT: प्लेऑफ की रेस में बढ़ा रोमांच
गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में Rajasthan Royals को 77 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
फिलहाल Royal Challengers Bengaluru, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस तीनों के 14-14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में बेहद अहम भूमिका निभा सकता है।
SRH vs GT: शानदार फॉर्म में दिख रही हैदराबाद टीम
सनराइजर्स हैदराबाद ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। टीम ने पिछले मुकाबले में Punjab Kings के खिलाफ 33 रन से जीत दर्ज की थी।
उस मैच में हैदराबाद ने चार विकेट खोकर 235 रन बनाए थे और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि प्लेऑफ की कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए टीम किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतना चाहेगी।
SRH vs GT: अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला
दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
SRH vs GT: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
SRH vs GT: क्या बारिश बनेगी मैच में बाधा?
मौसम विभाग के अनुसार अहमदाबाद में दिन के समय गर्मी रहेगी, लेकिन शाम को हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और पूरा मुकाबला बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है।
SRH vs GT: गुजरात टाइटंस का स्क्वाड
Shubman Gill (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, Jos Buttler, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बरार, Jason Holder, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, Mohammed Siraj, Glenn Phillips, प्रसिद्ध कृष्णा, Kagiso Rabada, Rashid Khan, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, Ishant Sharma, निशांत सिंधु, मानव सुथार, Rahul Tewatia, Washington Sundar, ल्यूक वुड और जयंत यादव।
SRH vs GT: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड
Pat Cummins (कप्तान), Abhishek Sharma, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, Gerald Coetzee, हर्ष दुबे, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, Ishan Kishan, Heinrich Klaasen, Liam Livingstone, दिलशान मदुशंका, कामिंडु मेंडिस, Nitish Kumar Reddy, Harshal Patel, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरन, ओंकार तरमाले, Jaydev Unadkat, अनिकेत वर्मा और जीशान अंसारी।





