,

Khabar zara hatke: ममी के पेट से निकला हजारों साल पुराना रहस्य, वैज्ञानिकों को मिला ‘इलियड’ का गुप्त अंश

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/khabar-zara-hatke-egypt-mummy-mystery/

Khabar zara hatke: Egypt की धरती से एक ऐसी रहस्यमयी खोज सामने आई है, जिसने इतिहासकारों और वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। अल-बहासा इलाके में खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को एक प्राचीन ममी मिली, लेकिन जब उसकी जांच शुरू हुई तो अंदर छिपा राज देखकर शोधकर्ताओं के होश उड़ गए। ममी के पेट के भीतर से ऐसा दस्तावेज मिला, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।

Khabar zara hatke: ममी के अंदर छिपा था हजारों साल पुराना पपायरस

वैज्ञानिकों ने जब ममी की आंतरिक जांच की, तो उसके पेट के अंदर एक प्राचीन पपायरस मिला। यह कोई साधारण कागज नहीं था, बल्कि उस पर दुनिया की सबसे प्रसिद्ध युद्ध कथाओं में से एक Iliad का हिस्सा लिखा हुआ था। यह रचना महान यूनानी कवि Homer से जुड़ी मानी जाती है।

Khabar zara hatke: ट्रोजन युद्ध का मिला रहस्यमयी वर्णन

Khabar zara hatke

शोधकर्ताओं के मुताबिक, पपायरस पर यूनानी सेनाओं और उनके जहाजों का विस्तृत वर्णन दर्ज है, जो पौराणिक ट्रोजन युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हजारों साल बाद भी यह दस्तावेज सुरक्षित मिला। विशेषज्ञ इसे इतिहास की सबसे अनोखी खोजों में से एक मान रहे हैं।

Khabar zara hatke: वैज्ञानिक भी रह गए दंग

पुरातत्वविदों का कहना है कि अब तक मिली ज्यादातर ममियों में धार्मिक मंत्र, ताबीज या सोने-चांदी के आभूषण मिलते थे, लेकिन किसी ममी के शरीर के अंदर साहित्यिक कृति मिलना बेहद दुर्लभ घटना है। इस खोज ने प्राचीन मिस्र की दफनाने की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Khabar zara hatke: क्या परलोक से जुड़ा था साहित्य का रहस्य?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज इस बात की ओर इशारा करती है कि उस दौर में साहित्य को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व भी दिया जाता था। संभव है कि मृत व्यक्ति की आत्मा की “परलोक यात्रा” में इस साहित्यिक पाठ को महत्वपूर्ण माना गया हो।

Khabar zara hatke: सोने की जीभ वाली ममियों ने भी बढ़ाया रहस्य

इस खुदाई में सिर्फ यही एक चौंकाने वाली चीज नहीं मिली। वैज्ञानिकों को ऐसी ममियां भी मिली हैं, जिनकी जीभ सोने की बनी हुई थी। प्राचीन मिस्र में मान्यता थी कि सोने की जीभ के जरिए मृत आत्मा देवताओं से संवाद कर सकती है। इसके अलावा कई सजावटी ताबूत और दुर्लभ कलाकृतियां भी बरामद हुई हैं।

Khabar zara hatke: बार्सिलोना यूनिवर्सिटी की टीम ने की खोज

यह ऐतिहासिक खुदाई University of Barcelona के नेतृत्व में की गई। यह स्थान काहिरा से करीब 190 किलोमीटर दूर ऑक्सीरहिन्चस नामक प्राचीन शहर में स्थित है, जो लंबे समय से पुरातात्विक रहस्यों का केंद्र माना जाता रहा है।

Khabar zara hatke: इतिहास के सबसे बड़े रहस्यों में शामिल हो सकती है खोज

विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज प्राचीन सभ्यताओं की सोच, धार्मिक विश्वास और साहित्य के महत्व को नए नजरिए से समझने में मदद करेगी। ममी के भीतर छिपा यह रहस्य अब दुनिया भर के इतिहासकारों के लिए शोध का नया विषय बन चुका है।

read also: Khabar hatke: कॉरपोरेट क्वीन से क्लीनर तक: 1 करोड़ का पैकेज छोड़ मेलबर्न की गलियों में झाड़ू-पोछा कर रही है यह महिला, वजह जान आप भी करेंगे सलाम

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक