CANADA: कनाडा के सबसे बुरे प्रधानमंत्री कैसे बने जस्टिन ट्रूडो?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CANADA: How Justin Trudeau became Canada's worst prime minister

साल 1972 में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन कनाडा के राजकीय दौरे पर थे। तब पीएम रहे पीयर ट्रूडो के बेटे जस्टिन के बारे में उन्होंने बातों ही बातों में एक भविष्यवाणी की थी। 4 महीने के जस्टिन ट्रूडो के बारे में उन्होंने कहा था कि बड़े होकर वे भी अपने पिता की ही तरह कनाडा के पीएम बन सकते है। भविष्यवाणी सही हुई, ट्रूडो पीएम बने भी, लेकिन पिछले कुछ सालों में वे कनाडा में बेहद अलोकप्रिय नेता हो चुके हैं। साल 2022 के सर्वे में ज्यादातर कैनेडियन लोगों ने ये तक कह दिया था कि कि वे पिछले 55 साल के सबसे खराब प्रधानमंत्री रहे हैं। दरअसल ये सिर्फ एक उदाहरण है, कि किस तरह ट्रूडो अपने देश में बतौर राजनेता अपनी लोकप्रियता लगातार खो रहे थे और आज के समय में वे इतने अलोकप्रिय हो चुके हैं कि उन्हें अपना पार्टी प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा। ट्रूडो ने कह दिया है कि पार्टी प्रमुख और देश के पीएम के पद पर वे तब तक ही हैं, जब तक पार्टी दूसरा लीडर नहीं चुन लेती। कनाडा की मीडिया में ट्रूडो की अलोकप्रियता को लेकर खबरें नई नहीं है। बीते एक अर्से से उनकी लोकप्रियता लगातार गिराती जा रही है। वहीं माना जा रहा है कि इन चुनावों में पीयरे पोइलिवरे की कंजर्वेटिव पार्टी लिबरल पार्टी को धूल चटा सकती है। बीते साल दिसंबर तक ट्रूडो की निगेटिव रैंकिंग 68 फीसदी तक पहुंच गई थी। सितंबर में विपक्ष ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गयाथा।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा