BY
Yoganand Shrivastava
Job यदि आपने नर्सिंग की पढ़ाई की है और विदेश में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। जर्मनी के हेल्थकेयर सेक्टर में मैनपावर की भारी कमी को देखते हुए भारत से 1000 नर्सों की भर्ती की जा रही है। उत्तर प्रदेश के ‘रोजगार संगम‘ पोर्टल पर इस वैकेंसी से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई है।
Job सैलरी और सुविधाएं: 2.75 लाख रुपये महीना और 30 दिन की छुट्टी
जर्मनी में नर्सिंग के पेशे को न केवल सम्मान बल्कि बेहतरीन आर्थिक पैकेज भी दिया जा रहा है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे:
- सैलरी: 2500 यूरो (भारतीय मुद्रा में लगभग 2.75 लाख रुपये प्रति माह)।
- कार्य अवधि: रोजाना 8 घंटे की शिफ्ट (ब्रेक सहित) और सप्ताह में केवल 5 दिन काम।
- अवकाश: साल भर में 30 दिनों की पेड लीव (सवैतनिक अवकाश)।
- कॉन्ट्रैक्ट: शुरुआत में यह जॉब 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी।
Job कौन कर सकता है अप्लाई? (पात्रता और शर्तें)
इस पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को कुछ अनिवार्य शर्तें पूरी करनी होंगी:
- शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास B.Sc. Nursing या GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- अनुभव: इस जॉब के लिए अनुभवी और फ्रेशर्स (दोनों) आवेदन कर सकते हैं।
- भाषा की शर्त: सबसे महत्वपूर्ण शर्त जर्मन भाषा (B2 लेवल) की जानकारी है। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पहले ऑफलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। B2 सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही वीजा प्रक्रिया शुरू होगी।
Job कहां और कैसे करें आवेदन?
जर्मनी के अस्पतालों और क्लिनिकों के लिए भर्ती का जिम्मा ‘फेयरस्ट्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ को दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके से आवेदन कर सकते हैं:
- उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक ‘रोजगार संगम पोर्टल’ (sewayojan.up.nic.in) पर जाकर इस वैकेंसी को खोजें और ऑनलाइन फॉर्म भरें।
- आवेदन करने से पहले पोर्टल पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों और नियम-शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
- चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट होने के बाद उम्मीदवारों को भाषा प्रशिक्षण और इंटरव्यू के अगले चरणों की जानकारी दी जाएगी।
Read this: MP Employees Protest: लंबित मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की बड़ी बैठक, आंदोलन की तैयारी





