MP Employees Protest: भोपाल में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार जल्द मांगें पूरी नहीं करती है, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
MP Employees Protest: 70-80-90% वेतन नियम खत्म करने की मांग
संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार अभी तक नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए 70%, 80% और 90% वेतन की व्यवस्था समाप्त नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने 2019 से पूर्ण वेतन लाभ देने की मांग दोहराई।
MP Employees Protest: नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग
बैठक में अनुकंपा नियुक्ति में सीपीसीटी (CPCT) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग उठाई गई। साथ ही लंबित अनुकंपा नियुक्तियों के सभी मामलों का जल्द निराकरण करने पर जोर दिया गया।
MP Employees Protest: महंगाई राहत और परीक्षा से जुड़े सवाल
संघ ने शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को निरस्त करने की मांग की, वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्रीय दर और तिथि के अनुसार महंगाई राहत देने की बात कही गई।स्वास्थ्य बीमा और अन्य सुविधाओं की मांग
MP Employees Protest: कर्मचारियों के लिए बेहतर सुरक्षा योजना की जरूरत
बैठक में कर्मचारियों के लिए व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, बैंक खातों के माध्यम से केंद्र के समान डेढ़ करोड़ रुपये तक इलाज की सुविधा देने और संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान लाभ देने की मांग उठाई गई।
MP Employees Protest: प्रदेश स्तर पर विरोध की बनी सहमति
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अतुल मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि यदि सरकार जल्द मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।





